Vivo V7+ सेल्फी स्मार्टफोन भारत में 7 सितंबर को होगा लॉन्च

वीवो ने भारत में होने वाले वीवो 7+ के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी मुंबई में 7 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जहां फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपब्धता की जानकारी दी जाएगी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2017 16:11 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी7+ के टीज़र से खुलासा हुआ है कि यह एक सेल्फी फोन होगा
  • फोन 7 सितंबर को लॉन्च होगा
  • कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन की जानकारी इवेंट में दी जाएगी
वीवो ने भारत में होने वाले वीवो 7+ के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी मुंबई में 7 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जहां फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपब्धता की जानकारी दी जाएगी। Vivo V7+ 'वी' सीरीज़ का नया डिवाइस होगा। कंपनी नए हैंडसेट के साथ भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

अभी तक वीवो वी7+ स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इनवाइट से पता चलता है कि स्मार्टफोन का डिस्प्ले पैनल करीब बेज़ल-लेस होगा। फोन में ऊपर व नीचे की तरफ बेज़ल पर सेंसर दिए जा सकते हैं और होम बटन होने के बारे में भी कोई संकेत नहीं हैं। इसके अलावा, अनुमान है कि फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement

इनवाइट में एक टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है, "Redefine the selfie experience with the revolutionary selfie camera." इससे संकेत मिलते हैं कि वीवो वी7+ की सबसे अहम ख़ासियत सेल्फी कैमरा होगा। इससे पहले आए इस सीरीज़ के सभी फोन की अहम ख़ासियत फ्रंट कैमरा ही रहा है।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

वीवो ने हाल ही में भारत में अपना सेल्फी स्मार्टफोन वीवो वी5एस लॉन्च किया था। वीवो वी5एस की कीमत 18,990 रुपये है। वीवो वी5एस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसका फ्रंट कैमरा। फोन का फ्रंट कैमरा एक 'मूनलाइट ग्लो' फ्रंट लाइट के साथ आता है जिसमें फेस ब्यूटी 6.0 ऐप के अलावा एक फेस ब्यूटी मोड भी है। रियर पर, स्मार्टफो में एक डुअल एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है।
Advertisement

डुअल सिम वाला वीवो वी5एस फनटच ओएस 3.0 पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। इस फोन के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस फोन में एक 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 267 पीपीआई डेनसिटी से लैस है। इस फोन में एक 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है।

स्टोरेज की बात करें तो वीवो वी5एस में 64 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। वीवो वी5एस मे 3000 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन  153.8x75.5x7.55 मिलीमीटर और 154 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.