Vivo V7 की कीमत में कटौती, 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला है यह फोन

नए साल के मौके पर चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपने सेल्फी केंद्रित वीवो वी7 हैंडसेट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। Vivo V7 को भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2017 10:43 IST
ख़ास बातें
  • अब ग्राहक इस फोन को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे
  • 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलव्यू डिस्प्ले से लैस है वीवो वी7
  • वीवो वी7 भारत में 18,990 रुपये में हुआ था लॉन्च
नए साल के मौके पर चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपने सेल्फी केंद्रित वीवो वी7 हैंडसेट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। Vivo V7 को भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब ग्राहक इस फोन को 16,990 रुपये में खरीद पाएंगे। हैंडसेट को नई कीमत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। वीवो वी7 की अहम ख़ासियतों में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

शुरुआत में इस हैंडसेट को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद कंपनी ने वीवो वी7 के एनर्जेटिक ब्लू वेरिएंट को उतारा। कीमत में कटौती तीनों ही कलर वेरिएंट में की गई है। हमने इस हैंडसेट को रिव्यू भी किया है। हमने पाया कि  Vivo V7 का फ्रंट कैमरा अच्छी सेल्फी लेता है। डिज़ाइन जानी पहचानी सी है। बैटरी लाइफ में भी दम है। वहीं, प्लास्टिक बॉडी और एचडी स्क्रीन देखकर निराशा होती है। फोन को नवंबर महीने से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी बेचा जा रहा है। पहले स्मार्टफोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलता था।
Advertisement


Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V7 Price, Vivo V7 Price Cut, Vivo V7 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.