Vivo V7+ का नया कलर वेरिएंट 10 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

वीवो ने पिछले महीने ही अपने वीवो वी7+ स्मार्टफोन को 21,990 रुपये में लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने बताया था कि यह फोन मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। अब Vivo इस स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट 10 नवंबर को भारत में उतारेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 15:58 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी7+ स्मार्टफोन 21,990 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • यह फोन अब तक मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध था
  • स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट 11 नवंबर को होगा लॉन्च
वीवो ने पिछले महीने ही अपने वीवो वी7+ स्मार्टफोन को 21,990 रुपये में लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने बताया था कि यह फोन मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। अब Vivo इस स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट 10 नवंबर को भारत में उतारेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए कलर वेरिएंट की भी कीमत मैट ब्लैक और शैंपन गोल्ड वेरिएंट वाली ही होगी।

वीवो इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के ज़रिए नए कलर वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी के वीडियो टीज़र जारी किया है जिससे 10 नवंबर को एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है। ट्वीट के साथ कंपनी ने अमेज़न का लिंक भी इस्तेमाल किया है जो इस हैंडसेट के अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होने की ओर इशारा है।
Advertisement


Vivo V7+ एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।
Advertisement

Vivo V7+ के सारे स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

वीवो वी7+ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 155.87x75.47x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • Bad
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.