Vivo V50e होगा मिडरेंज का धांसू कैमरा फोन! लॉन्च से पहले फीचर्स फिर लीक

फोन के रियर में 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50e में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 5,600mAh बैटरी पैक मिल सकता है।
  • फोन में फ्रंट की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना कही गई है।

Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo भारतीय मार्केट में V50 सीरीज का एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Vivo V50e के नाम से सुर्खियों में है। फोन को लेकर लगातार लीक्स और अपडेट्स मिल रहे हैं। Vivo V50 के लॉन्च के बाद सीरीज में यह अगला एडिशन होगा जिसके स्पेसिफिकेशंस अब लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसमें भारत के लिए एक खास कैमरा मोड मिलने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का यह नया मिडरेंज फोन। 

Vivo V50e जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। Vivo V50e को लेकर लेटेस्ट लीक इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Vivo V50e फोन कंपनी का नया मिडरेंज फोन होगा जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएगा। फोन में टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी मिलेगी। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। फोन के फ्रंट और बैक साइड में डायमंड शील्ड ग्लास देखने को मिल सकता है। 

Vivo V50e संभावित रूप से MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 5,600mAh बैटरी पैक मिल सकता है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की बात कही गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है जिस पर Funtouch OS 15 की कस्टम स्किन मौजूद होगी। फोन के रियर में 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें OIS सपोर्ट भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना कही गई है। 

इसी के साथ फोन के रियर कैमरे की खास बात होगी कि यह वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो मोड फीचर के साथ आएगा जो कि खास भारतीय मार्केट के लिए होगा। Vivo V50e में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। यह फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन भारत में अप्रैल में दस्तक दे सकता है। कंपनी जल्द ही इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.