50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Vivo V50 लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo V50 को भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
  • Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V50 को भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह Vivo V40 स्मार्टफोन का सक्सेसर है। V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Vivo V50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V50 Price


Vivo V50 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 है। फोन पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 25 फरवरी को शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन Flipkart, Vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है।


Vivo V50 Specifications


Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2392 × 1080 पिक्सल, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Adreno 720 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Titanium Grey, Rose Red और Starry Night कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB / 512GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।  इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर, OIS, ZEISS के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.29, चौड़ाई 76.72, मोटाई 7.39 मिमी और 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.