Vivo का वाटरप्रूफ स्मार्टफोन मिल रहा 9000 से भी ज्यादा सस्ता, यहां आई तगड़ी डील

अगर आप Vivo का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo V50 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V50 एंड्रॉयड 15 पर काम करता है।
  • Vivo V50 में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo V50 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

अगर आप Vivo का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo V50 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला वीवो का यह फोन विजय सेल्स पर इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक अतिरिक्त बचत के लिए बैंक ऑफर का उपयोग कर सकते हैं, जिससे कीमत और भी कम हो जाएगी। यहां हम आपको Vivo V50 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V50 Price & Discount

विजय सेल्स पर Vivo V50 का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,000 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि फरवरी, 2025 में 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो BOB कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,200 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन कुल 9,799 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।

Advertisement

Vivo V50 Features, Specifications

Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। डाइमेंशन के मामल में फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Vivo V50 की कीमत कितनी है?

Vivo V50 का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,000 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Vivo V50 में कैसा कैमरा है?

Vivo V50 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Vivo V50 में कैसी बैटरी है?

Vivo V50 में 6000mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Vivo V50 में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo V50 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.