Vivo V50 Lite में होगी 8GB रैम, 6500mAh बैटरी! Google Play Console में हुआ स्पॉट

Vivo V50 Lite 4G फोन 8GB जीबी रैम से लैस हो सकता है।

Vivo V50 Lite में होगी 8GB रैम, 6500mAh बैटरी! Google Play Console में हुआ स्पॉट

Vivo V50 फोन में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo V50 Lite को कथित तौर पर गूगल सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • Vivo V50 Lite दो वेरिएंट्स- 4G और 5G में आ सकता है।
  • V50 Lite 4G में Snapdragon 680 चिपसेट बताया गया है।
विज्ञापन
Vivo ने हाल ही में अपना चर्चित फोन Vivo V50 मार्केट में लॉन्च किया था जिसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर काफी चर्चा रही। अब कंपनी इसका एक लाइट वर्जन भी पेश कर सकती है जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फोन का नाम Vivo V50 Lite बताया जा रहा है। Vivo V50 Lite को कथित तौर पर गूगल सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में यहां से क्या जानकारी निकल कर सामने आ रही है। 

Vivo V50 Lite कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस बताया (via) जा रहा है जो Vivo V50 सीरीज को जॉइन करेगा। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में फोन के अधिकारिक रेंडर्स भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इसके मेन स्पेसिफिकेशंस भी यहां से पता चल रहे हैं। Vivo V50 Lite दो वेरिएंट्स- 4G और 5G में आ सकता है। इसके 4G वेरिएंट का मॉडल नम्बर V2441 बताया गया है। Vivo V50 Lite 4G फोन 8GB जीबी रैम से लैस होगा। V50 Lite 4G में Snapdragon 680 चिपसेट बताया गया है। 

फोन में FHD+ डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 1080×2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आ सकता है। इसकी FCC सर्टिफिकेशन बताती है कि इसमें 6500mAh बैटरी होगी। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। स्टोरेज के लिए फोन में 256GB का स्पेस मिल सकता है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। 

Vivo V50 की बात करें तो इस फोन में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Titanium Grey, Rose Red और Starry Night कलर ऑप्शन में आता है। फोन 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।  

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »