Vivo V5 Plus की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नया दाम

सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। डुअल फ्रंट कैमरे के साथ आने वाले वीवो वी5 प्लस की कीमत में कटौती की गई है। Vivo V5 Plus को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट 22,900 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V5 Plus को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट 22,900 रुपये में बेचा जा रहा है
  • वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को भी इसी कीमत में बेचा जा रहा है
  • कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कटौती आधिकारिक है
सेल्फी के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। डुअल फ्रंट कैमरे के साथ आने वाले वीवो वी5 प्लस की कीमत में कटौती की गई है। Vivo V5 Plus को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट 22,900 रुपये में बेचा जा रहा है। जानकारी दी गई है कि कटौती 3,000 रुपये की है। मज़ेदार बात यह है कि वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को भी इसी कीमत में बेचा जा रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कटौती आधिकारिक है। लेकिन कटौती स्थाई है या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

याद रहे कि वीवो ने भारत में अपने वी5 प्लस हैंडसेट को जनवरी महीने में 27,980 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, वीवो वी5 प्लस आईपीएल लिमिटेड एडिशन को अप्रैल महीने में 25,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।
 

वीवो वी5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।
Advertisement

डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3055 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5 Plus Price, Vivo V5 Plus Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.