Vivo V30e 5G भारत में 5500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ

Vivo V30e 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 09:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है
  • फोन Silk Blue और Velvet Red कलर्स में आने वाला है।
  • यह फोन एक IP64 रेटेड डिवाइस होगा।

Vivo V30e 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी V30 स्मार्टफोन सीरीज में एक और फोन पेश करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में इससे पहले Vivo V30 और V30 Pro को लॉन्च कर चुकी है, अब Vivo V30e 5G इस सीरीज में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर इसका टीजर भी लाइव हो चुका है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। आइए जानते हैं सभी फीचर्स के बारे में। 

Vivo V30e 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन इसके कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स टीज कर दिए हैं। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि फोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा मौजूद हैं और रिंग LED फ्लैश लाइट है। फोन Silk Blue और Velvet Red कलर्स में आने वाला है। वहीं, जाने माने टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके सभी स्पेक्स सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट के जरिए शेयर किए हैं। 

टिप्स्टर के अनुसार फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन बताया गया है, साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एक IP64 रेटेड डिवाइस होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 7.69mm होगी। फोन कर्व्ड एजेज के साथ आने वाला है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जो कि Sony IMX882 सेंसर कहा गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। 

Vivo V30e 5G में 5500mAh की बैटरी है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 8GB+256GB रैम, कंफिग्रेशन में आ सकता है जिसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin and minimalist design
  • Good battery life with 80W fast charging
  • Vibrant curved-edge AMOLED display
  • Good overall primary camera performance
  • Bad
  • Noticeable camera shutter lag
  • Fingerprint reader is iffy
  • Plenty of pre-installed apps
  • No stereo speakers
  • Basic IP54 certification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.