50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Vivo V30 Pro होगा 28 फरवरी को लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo V30 Pro को 28 फरवरी को थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। देश में ग्राहक अब अर्ली बर्ड प्रोग्राम के तौर पर स्मार्टफोन को प्रीऑर्डर कर सकते हैं।

50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Vivo V30 Pro होगा 28 फरवरी को लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
  • Vivo V30 Pro में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Vivo V30 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3D कर्व्ड डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Vivo इस महीने के आखिर में Vivo V30 Pro को लॉन्च करने वाला है। आगामी फोन, Vivo V30 मॉडल के लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद आने वाला है। इसके आने से पहले Vivo ने कंफर्म किया है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जबकि स्मार्टफोन के सभी तीन कैमरे Zeiss लेंस से लैस होंगे। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। यहां हम आपको Vivo V30 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo की वेबसाइट पर लैंडिंग पेज के अनुसार, Vivo V30 Pro को 28 फरवरी को थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। देश में ग्राहक अब अर्ली बर्ड प्रोग्राम के तौर पर स्मार्टफोन को प्रीऑर्डर कर सकते हैं। साइट से यह भी पता चला है कि फोन 3 कलर ऑप्शन ग्रीन सी, नाइट स्काई ब्लैक और पर्ल व्हाइट में आएगा।

कंपनी ने लैंडिंग पेज पर स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यह 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस होगा और 3 कैमरों में Zeiss लेंस होंगे। कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक 'ऑरा' लाइट है और यूजर्स फोटो को क्लिक करते हुए कलर टेंप्रेचर को एडजेस्ट कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 3D कर्व्ड डिस्प्ले है।

हाल ही में एक टिपस्टर द्वारा लीक की गई जानकारी के अनुसार, Vivo V30 Pro में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। टिपस्टर के अनुसार, यह 50 मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग कैमरे से भी लैस हो सकता है। फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। आपको बता दें कि Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशंस Vivo S18 Pro से मिलते जुलते हैं, जो कि दिसंबर 2023 में चीन में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंशिटी 9200+ चिपसेट से लैस है। 12 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »