• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V30, V30 Pro स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo V30, V30 Pro स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अंडमान ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए गए, Vivo V30 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है।

Vivo V30, V30 Pro स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo V30 सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Vivo V30 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है
  • V30 को तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है
  • दोनों फोन में 80W चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी और 50MP फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
Vivo V30 और Vivo V30 Pro को गुरुवार, 7 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया। दोनों मॉडल हाल ही में इंडोनेशिया में पेश किए गए थे। हैंडसेट 50-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आते हैं। ये 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं और Android 14-आधारित UI पर काम करते हैं। दोनों मॉडल इस महीने के अंत में देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
 

भारत में Vivo V30, Vivo V30 Pro की कीमत, उपलब्धता

अंडमान ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए गए, Vivo V30 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जिसमें बेस 8GB + 256GB वेरिएंट आता है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट को 46,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

दूसरी ओर, अधिक किफायती Vivo V30 अंडमान ब्लू, क्लासिक ब्लैक और एक एक्स्ट्रा पीकॉक ग्रीन शेड में आता है। यह तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है - 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 512GB, जिनकी कीमतें क्रमश: 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 37,999 रुपये है।

स्मार्टफोन 14 मार्च से Flipkart, Vivo इंडिया ई-स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। मॉडलों के लिए प्री-बुकिंग 7 मार्च से शुरू हो गई है।

ऑनलाइन ग्राहक SBI या HDFC कार्ड पर फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी हासिल किया जा सकता है। मेनलाइन स्टोर्स से खरीदारी करने का ऑप्शन चुनने वाले लोगों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक, आठ महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और वीवो के वी-शील्ड प्लान पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।
 

Vivo V30, Vivo V30 Pro के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

दोनों हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,800 nits पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.78-इंच कर्व्ड 1.5K (2,800 x 1,260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलते हैं। बेस V30 Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ आता है, जबकि प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट पर काम करता है। हैंडसेट 12GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। फोन Android 14-आधारित Funtouch OS 14 के साथ आते हैं।

Vivo V30 के डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑरा लाइट फ्लैश यूनिट, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वीवो वी30 प्रो भी समान कैमरों के साथ आता है, लेकिन इसमें एक एक्स्ट्रा 50-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा भी शामिल है। दोनों मॉडल में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Vivo ने वैनिला मॉडल और Pro, दोनों में USB Type-C पोर्ट के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 5,000mAh की बैटरी दी है। सिक्योरिटी के लिए मॉडल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हैं। बेस मॉडल ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करता है, जबकि प्रो मॉडल में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Thin and minimalist design
  • Good battery life with 80W fast charging
  • Vibrant curved-edge AMOLED display
  • Good overall primary camera performance
  • कमियां
  • Noticeable camera shutter lag
  • Fingerprint reader is iffy
  • Plenty of pre-installed apps
  • No stereo speakers
  • Basic IP54 certification
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno का दो डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »