Vivo V29e 5G रेंडर्स स्पेसिफिकेशंस लीक, 8GB RAM, एंड्रॉयड 13 से होगा लैस!

V29e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon SoC से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • V29e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले दी जाएगी।
  • V29e 5G में 8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन होगा।
  • Vivo V29e एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouchOS 13 पर काम करेगा।

Vivo V29 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी Vivo V29 सीरीज में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है, जिसे Vivo V29e 5G कहा जाएगा। वीवो का आगामी स्मार्टफोन पहले से ही BIS सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है, जहां इसके जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिला था। अब नई रिपोर्ट में इसके लुक और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Vivo V29e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V29e 5G के रेंडर्स हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
हाल ही में आई 91mobiles Hindi की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V29e के रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे स्मार्टफोन के लुक का पता चला है। खास बात यह है कि स्मार्टफोन का लुक प्रीमियम लग रहा है, जबकि यह ई सीरीज से संबंधित है।


Vivo V29e 5G का लुक और डिजाइन


Vivo V29e 5G में ग्लास कोटेड टू-टोन, कलर बदलने वाला बैक डिजाइन है। इसमें रियर की ओर दो बड़े कैमरा कटआउट हैं, जिनके साथ एलईडी फ्लैश है। स्मार्टफोन के कॉर्नर पर कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कर्व्ड फिनिश है। इसके अलावा बेजेल्स काफी स्लिम हैं और फ्रंट कैमरे के लिए बीच में एक पंच होल दिया गया है। रेंडरर्स के अनुसार, स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में आएगा।
Advertisement

इसके अलावा MySmartPrice द्वारा V29e 5G के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, V29e 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon SoC से लैस होगा जो कि Snapdragon 480 5G या Snapdragon 480+ 5G चिपसेट होगा। स्टोरेज के लिए फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Vivo V29e एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouchOS 13 पर काम करेगा। अभी तक कंपनी की ओर से स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि यह अगस्त के आखिर में दस्तक दे सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.