Vivo V29 Series Price in India : 50MP सेल्‍फी कैमरा, 12GB रैम, 80W चार्जिंग के साथ नए वीवो फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V29 Series Price in India : दोनों ही स्‍मार्टफोन में एमोलेड डिस्‍प्‍ले और 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V29 सीरीज में 2 नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए गए
  • इनकी शुरुआती कीमत 32999 रुपये है
  • 10 अक्‍टूबर से खरीदे जा सकेंगे नए वीवो फोन

Vivo V29 को 2 वेरिएंट में लाया गया है। 8GB+128GB मॉडल के दाम 32,999 रुपये हैं।

Vivo V29 Series Price in India : चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने भारत में उसकी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Vivo V29 को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने Vivo V29 और Vivo V29 Pro नाम से दो स्‍मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों ही स्‍मार्टफोन में एमोलेड डिस्‍प्‍ले और 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। वीवो वी29 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है, जबकि वी29 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है। इन फोन्‍स में 4600 एमएएच की बैटरी है, जो 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Vivo V29 Series Price in India, availability

Vivo V29 को 2 वेरिएंट में लाया गया है। 8GB+128GB मॉडल के दाम 32,999 रुपये हैं। 12GB+256GB मॉडल 36,999 रुपये का है। इसे हिमालयन ब्लू, मैजेस्टिक रेड और स्पेस ब्लैक कलर्स में लाया गया है। 
Advertisement

वहीं, Vivo V29 Pro के शुरुआती दाम 8GB+256GB मॉडल के लिए 39,999 रुपये हैं। 12GB+256GB मॉडल 42,999 रुपये का है। इसे हिमालयन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर्स में लिया जा सकेगा। Vivo V29 Pro की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी। यह 10 अक्‍टूबर से सेल के लिए आएगा। 

Vivo V29 को 17 अक्‍टूबर से सेल के लिए लाया जाएगा। दोनों ही फोन्‍स वीवो की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होंगे। एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी पर इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट मिलेगा। ऑफलाइन खरीदारी पर भी छूट दी जाएगी। 
Advertisement
 

Vivo V29 series specifications

Vivo V29 और V29 Pro 5G में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्‍प्‍ले में पंच होल कटआउट है जिसके अंदर 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट किया गया है। 

Vivo V29 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। वहीं, V29 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है। इन फोन्‍स के साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है और स्‍टाेरेज 256 जीबी तक है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड Funtouch OS 13 पर रन करते हैं।  
Advertisement

कैमरों के मामले में इनमें अंतर है। Vivo V29 में 50MP का प्राइमरी सेंसर जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 एमपी का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। 

Vivo V29 Pro में भी 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ है। साथ में 12MP का पोर्ट्रेट लेंस और 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। दोनों ही फोन्‍स में 4600mAh की बैटरी है, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर बड़ा हाइलाइट है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.