Vivo V27 Pro, V27 हुए 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V27 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V27 सीरीज में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V27 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
  • Vivo V27 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

Vivo V27 Pro में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo V27 Pro और Vivo V27 को लॉन्च कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा लॉन्च की गई वीवो वी27 सीरीज एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करती है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। Vivo के दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। Vivo V27 Pro फोन MediaTek Dimensity 8200 पर काम करता है, जबकि Vivo V27 में MediaTek Dimensity 7200 5G दिया गया है। यहां हम आपको Vivo V27 Pro और Vivo V27 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo V27 Pro और Vivo V27 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo V27 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। इसके अलावा Vivo V27 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

कलर ऑप्शन के लिए Vivo V27 सीरीज Magic Blue और Noble Black में उपलब्ध होगा। उपलब्धता की बात करें तो यह बिक्री के लिए Flipkart और Vivo की ऑफिशियल साइट समेत ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। Vivo V27 Pro की प्री-बुकिंग आज 1 मार्च से शुरू होगी और बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी। Vivo V27 की बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement
 

Vivo V27 Pro और Vivo V27 के स्पेसिफिकेशंस


Vivo V27 सीरीज में 6.78 इंच की फुल HD+  AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo V27 Pro और Vivo V27 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करते हैं। Vivo V27 Pro में 4nm MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है। वहीं Vivo V27 फोन MediaTek Dimensity 7200 5G SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V27 Pro और Vivo V27 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। Vivo स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ v5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। Vivo V27 Pro और Vivo V27 में 4,600mAh की बैटरी दी गई हो जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्टोरेज की बात की जाए तो वीवो के इन स्मार्टफोन्स में 12GB तक RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design and in-hand feel
  • Immersive display
  • Good camera performance
  • Powerful SoC
  • Good battery life
  • Bad
  • No stereo speakers or IP rating
  • Tends to run warm easily
  • Competition offers better value
  • Preinstalled bloatware, and spam from native app store
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.