Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Vivo V23 5G फोन भारत में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस पहला फोन होगा। यह फोन सनशाइन गोल्ड और सनडस्ट ब्लैक कलर कलर ऑप्शन में आ सकता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G फोन 5 जनवरी को होंगे लॉन्च
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा वीवो वी23 5जी
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा वीवो वी23 प्रो 5जी
Vivo V23 5G सीरीज़ भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होगी, जिसमें Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। Vivo ने फिलहाल फोन से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। वीवो वी23 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसकी कीमत 29,000 रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं, वीवो वी23 प्रो 5जी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी कीमत भारत में 40,000 रुपये के आसपास होगी।
 

Vivo V23 5G, V23 Pro 5G price in India (expected)

Vivo V23 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टिप्सटर Yogesh Brar द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई है। वीवो वी23 फोन भारत में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस पहला फोन होगा। यह फोन सनशाइन गोल्ड और सनडस्ट ब्लैक कलर कलर ऑप्शन में आ सकता है। टिप्सटर के अनुसार, वीवो वी23 5जी फोन की कीमत भारत में 26,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच होगी।

Vivo V23 Pro 5G फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह फोन भी सनशाइन गोल्ड और सनडस्ट ब्लैक कलर कलर ऑप्शन में आ सकता है। टिप्सटर के अनुसार, वीवो वी23 प्रो 5जी फोन की कीमत भारत में 37,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।
 

Vivo V23 5G specifications (expected)

आगामी वीवो वी23 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। वीवो वी23 5जी फोन 4,200 एमएएच बैटरी से लैस होगा और इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम कर सकता है।
 

Vivo V23 Pro 5G specifications (expected)

वीवो वी23 प्रो 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 6.56 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। वीवो वी23 प्रो 5जी फोन 4,300mAh बैटरी से लैस हो सकता है, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम कर सकता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Colour-changing back looks cool
  • Runs Android 12
  • Selfie cameras perform well in daylight
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Average low-light camera performance
  • Video recording needs work
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,376 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.