64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Vivo V21s ने दी दस्तक, मिड रेंज में मिलेंगे ऐसे फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Vivo V21s 5G की कीमत NT$ 11,490 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 30,050 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21s 5G में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo V21s 5G में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Vivo V21s 5G की कीमत करीबन 30,050 रुपये है।

Vivo V21s 5G में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Vivo ने ताईवान में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V21s 5G लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह एक वीवो21 सीरीज फोन है। आपको बता दें कि कंपनी ने Vivo V23 और V25 सीरीज स्मार्टफोन को पहले से ही लॉन्च कर दिया है। Vivo  के इस नए स्मार्टफोन में 8GB RAM और 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको वीवो21एस 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।

Vivo V21s 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo V21s 5G में 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2404 x 1080 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में Dimensity 800U दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 OS पर बेस्ड FunTouch OS 12 पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो 4,000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है।

कैमरा की बात की जाए तो Vivo V21s 5G में OIS सपोर्ट के साथ 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो Vivo V21s 5G ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo V21s 5G की लंबाई 159.68mm, चौड़ाई 73.90mm, मोटाई 7.29mm और वजन 177 ग्राम है। आपको बता दें कि पुराने वेरिएंट Vivo V21 5G और V21s 5G में कोई अंतर नहीं है।

Vivo V21s 5G की कीमत और उपलब्धता
Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo V21s 5G की कीमत NT$ 11,490 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 30,050 रुपये है। उपलब्धता की बता की जाए तो यह स्मार्टफोन ताईवान में दो कलर ऑप्शन डार्क ब्लू और कलरफुल में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.