8GB रैम और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा Vivo V21 SE, गीकबेंच से मिला इशारा!

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि वीवो वाई21 एसई फोन 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है और यह फोन Android 11 आधारित Funtouch OS पर काम करेगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 13 मई 2021 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 SE में मिल सकती है 6GB व 8GB रैम
  • वीवो वाई21 एसई का प्राइमरी कैनरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है
  • Vivo ने फिलहाल फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है

Vivo V21 SE स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां से हमें इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हासिल हुई है। Vivo फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2061 के साथ लिस्ट है। इस मॉडल नंबर को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि यह वीवो वी21 एसई से जुड़ा हुआ है। आगामी स्मार्टफोन वीवो के उस लाइनअप का हिस्सा होगा, जिसमें फिलहाल Vivo V21, Vivo V21e और Vivo V21 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। वीवो वी21 एसई फोन हाल ही में गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जहां से इसके प्रमुख सेप्सिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी।

गीकबेंच वेबसाइट की बात करें, तो बेंचमार्किंग वेबसाइट पर Vivo V21 SE फोन का सिंगल कोर स्कोर 553 और मल्टी-कोर स्कोर 1697 है। गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि Vivo का आगामी स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी बेस क्लॉक फ्रीक्वैंसी 1.80GHz होगी। लिस्टिंग पर इस चिपसेट “atoll” के रूप में लिस्ट है, जो कि स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का कोडनेम है।

गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि वीवो वाई21 एसई फोन 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट है और यह फोन Android 11 आधारित Funtouch OS पर काम करेगा। गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग में भी कुछ ऐसा ही इशारा मिला था, हालांकि इसमें यह भी जानकारी मिली थी कि यह फोन 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूश और 440ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी वीवो फोन में 6.58 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आएगा।

MySmartPrice रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वीवो वाई21 एसई फोन 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आएगा, और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक रूप से Vivo V21 SE की पुष्टि नहीं की है, तो ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र भी समझा जा सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V21 SE, Vivo V21 Series, Geekbench, Snapdragon 720G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.