44 MP 'नाइट सेल्फी' कैमरा के साथ Vivo V21 5G भारत में होगा लॉन्च, जानें खासियत

Vivo V21 5G के 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) होगा जिसकी मदद से यूजर रात केसमय में भी नाइट सेल्फी खींच पायेंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021 09:03 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 5G में फुल एचडीप्लस (1080x2400 पिक्सल) की डिस्पले होगी
  • इस फोन में MediaTek Dimensity 800U चिपसेट होगा
  • 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Vivo V21 5G की खूबी

फोन के मलेशिया लॉन्च के दिन ही हो सकता है भारत में भी Vivo V21 5G लॉन्च

Vivo V21 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी ने ट्विटर के द्वारा यह जानकारी दी है। यह खबर Vivo V21 सीरीज के मलेशिया लॉन्च, जो 27 अप्रैल को होगा, की खबर के कुछ समय बाद ही बाहर आयी है। ऐसा कहा गया था कि फोन उसी दिन भारत में भी लॉन्च होगा। Vivo V21 सीरीज में Vivo V21 4G और 5G दोनों वेरिएंच) और Vivo V21e भी होगा। इसी के साथ Vivo V21 SE भी लॉन्च हो सकता है।

Vivo India के ट्विट के मुताबिक Vivo V21 5G के 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) होगा जिसकी मदद से यूजर रात केसमय में भी नाइट सेल्फी खींच पायेंगे। ट्विट में दिखाई गयी इमेज में स्मार्टफोन का बैक पैनल भी देखा जा सकता है। जिसमें देखा जा सकता है कि Vivo V21 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका डिजाइन इसकी पुरानी जेनरेशन पर ही आधारित होगा।
Advertisement

Vivo V21 5G  स्पेसिफिकेश की बात करें तो टिपस्टर सुधांशु के एक ट्विट में कहना है कि Vivo V21 5G Android 11 पर चलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 800U चिपसेट होगा। विवो के इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जिसमें OIS का सपोर्ट भी होगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी होगा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी होगा। कथित तौर पर इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं होगा। इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट होगा।
इसके अतिरिक्त, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विवो का एक स्मार्टफोन मॉ़डल नम्बर V2061 के साथ गूगल प्ले कन्सॉल की लिस्टिंग में देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Vivo V21 SE हो सकता है। इसमें 8 जीबी रैम और Qualcomm Snapdragon 720G SoC चिपसेट होगा। फोन में फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 pixels) की डिस्पले होगी और यह Android 11 पर ऑपरेट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.