Vivo V2035 मॉडल नंबर का नया Vivo फोन हुआ लीक, 5,000mAh बैटरी से होगा लैस

Vivo V2035 की FCC लिस्टिंग देखी गई है, जिसमें स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक तस्वीर भी लिस्ट की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V2035 के नाम के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं
  • फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना
  • 5,000mAh बैटरी और चौकोर कैमरा मॉड्यूल से हो सकता है लैस

Vivo ने हाल ही में X60 और X60 Pro को लॉन्च किया था

Vivo V2035 को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) की वेबसाइट पर देखा गया है। हैंडसेट का मार्केटिंग नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन एफसीसी लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी इस फोन को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। Vivo V2035 को 5,000mAh बैटरी क्षमता के साथ लिस्ट किया गया है और इसके 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने की संभावना है। फोन का एक स्केच भी लीक हुआ है। हालांकि, यह हमें ज्यादा जानकारी नहीं देता है, सिवाय इसके कि फोन में संभवतः एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल होगा।

Vivo V2035 की FCC लिस्टिंग, पहली बार 91Mobiles द्वारा स्पॉट की गई थी। हालांकि यह मॉडल नंबर प्रतीत होता है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने पर Vivo V2035 को कोई अन्य नाम मिलना चाहिए। FCC दस्तावेजों का सुझाव है कि Vivo V2035 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा और डुअल सिम स्लॉट के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग संकेत देती है कि फोन ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई और जीपीएस/ग्लोनास के साथ आएगा। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Vivo V2035 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी होगी।

एफसीसी दस्तावेजों में फोन का एक स्केच भी दिखाया गया है, जो संकेत देता है कि हैंडसेट के ऊपरी बाएं कोने में एक चौकोर आकार का मॉड्यूल होगा। अब जब वीवो वी2035 मॉडल को एफसीसी पर देखा गया है, तो इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद करनी भी गलत नहीं होगी। ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में यह फोन कई अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी दिखाई दे।

इससे अलग बता दें कि बुधवार को Vivo ने X60 और X60 Pro फोन को चीन में लॉन्च किया है। ये फोन सैमसंग के Exynos 1080 चिपसेट पर काम करते हैं, जो नवंबर में लॉन्च हुआ था। इनमें ई3 एमोलेड डिस्प्ले भी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Vivo ने कैमरों के लिए Zeiss ऑप्टिक्स के साथ साझेदारी की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.