Vivo V20 Pro नवंबर के अंत तक भारत में दे सकता है दस्तक

Vivo V20 Pro स्मार्टफोन सितंबर महीने में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था, यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इस फोन में प्राइमरी कैमरा रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • वीवो वी20 प्रो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है
  • इस फोन को सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है

Vivo V20 Pro मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जेज़ और सनसेट मेलोडी शेड्स रंग में मिलेगा

Vivo V20 Pro स्मार्टफोन भारत में महीने लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद Vivo India के सीईओ Jerome Chen ने की है। कंपनी ने हाल ही में भारत में Vivo V20 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब इसके प्रो वेरिएंट के आने के भी संकेत मिल गए हैं, जिसे नवंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। वीवो वी20 प्रो स्मार्टफोन सितंबर महीने में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था, यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।
 

Vivo V20 Pro India launch details, expected price

Jerome Chen ने ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में Vivo V20 Pro लॉन्च की जानकारी साझा की है। उन्होंने रिप्लाई करते हुए बताया कि वीवो वी20 स्मार्टफोन को भारत में नवंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसके आगमन की जानकारी टीज़ करना शुरू कर सकती है।

वीवो वी20 प्रो की कीमत भारत में इसके थाईलैंड वर्ज़न के आसपास ही होगी, थाईलैंड में इस फोन को THB 14,999 (करीब 35,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी ओर भारत में Vivo V20 की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है। फोन का प्रो वेरिएंट मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जेज़ और सनसेट मेलोडी शेड्स रंग में मिलता है।
 

Vivo V20 Pro specifications

वीवो वी0 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.