Vivo V20 (2021) के स्पेसिफिकेशन्स लीक, गीकबेंच स्कोर आया सामने

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Vivo V20 के साथ-साथ Vivo V20 Pro का नया रूप भी लाया जाएगा। इसका प्रो वेरिएंट अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 चिपसेट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 (2021) Geekbench पर लिस्ट हुआ
  • सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 553 और 1,765 अंक किए हासिल
  • स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है आगामी वीवो फोन

Vivo V20 के साथ Vivo V20 Pro का 2021 वर्ज़न भी लॉन्च हो सकता है

Vivo V20 (2021) को कथित तौर पर Geekbench पर देखा गया है, जिससे स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का पता चला है। हैंडसेट, जिसे पहले से ही कई सर्टिफिकेशन्स मिल चुके हैं, 8 जीबी रैम से लैस आ सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन Android 11 पर काम करेगा और SM6150 पर चलेगा। यह अनिवार्य रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट है। Vivo ने अभी तक Vivo V20 के अपग्रेड वर्ज़न के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछली कुछ रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर V2040, जिसे V20 (2021) माना जा रहा है, 8 जीबी रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट और एंड्रॉयड 11 से लैस आएगा। फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 553 और 1,765 अंक मिले हैं। गीकबेंच लिस्टिंग वी20 (2021) के किसी भी अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं देती है।

जैसा कि हमने बताया कि Vivo V20 (2021) भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है, क्योंकि फोन को कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का सर्टिफिकेशन मिला है। इतना ही नहीं, फोन इंडोनेशिया टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2040 और Vivo V20 (2021) नाम के साथ देखा गया था। हालांकि इन लिस्टिंग में कथित वीवो वी20 (2021) के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके अलावा, 91Mobiles की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo V20 के साथ-साथ Vivo V20 Pro का नया रूप भी लाया जाएगा। इसका प्रो वेरिएंट अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 चिपसेट के साथ आ सकता है।
Advertisement

अंदाज़े के लिए बता दें कि वर्तमान में उपलब्ध Vivo V20 में 6.44-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400) एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलती है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस आता है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए Vivo V20 Pro में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5G सपोर्ट और वीवो वी20 के समान बैटरी और चार्जिंग स्पीड शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.