Vivo V17 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

दावा है कि Vivo V17 Pro के पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 सितंबर 2019 14:17 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी17 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई से हो सकता है लैस
  • वीवो वी17 प्रो में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर
  • Vivo V17 Pro की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है

Vivo V17 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च

Photo Credit: Twitter/ Winfuture

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपनी वी सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन Vivo V17 Pro को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। इससे पहले फोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स सार्वजनिक हुए हैं। Vivo के नए फोन में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और चार रियर कैमरे होंगे। खबर है कि चीनी कंपनी ने अपने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। स्पेसिफिकेशन के अलावा वीवो वी17 प्रो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें फोन के अहम कैमरा फीचर्स का ज़िक्र है। वीवो वी17 प्रो के कुछ कैमरा सैंपल भी इंटरनेट पर सार्वजनिक किए गए हैं।

जर्मनी की वेबसाइट विनफ्यूचर ने वीवो वी17 प्रो के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। यह स्मार्टफोन 6.44 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2440 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह 21:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

कैमरे की बात करें तो वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी 32 मेगापिक्सल का कैमरा है, वो भी वाइड-एंगल लेंस के साथ। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। डुअल कैमरा सेटअप की मदद से यूज़र्स बोकेह इफेक्ट के साथ वाइड-एंगल सेल्फी ले पाएंगे।

दावा है कि वीवो वी17 प्रो के पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। इनमें से एक सेंसर डेप्थ आंकने का काम करेगा।

खबर है कि Vivo ने अपने इस फोन में वीवो वी15 प्रो की तरह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा नए फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी भी मिली है।
Advertisement

वीवो वी17 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर होंगे। स्मार्टफोन की बैटरी 4,100 एमएएच की हो सकती है।

वीवो वी17 प्रो की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इस हैंडसेट का टीज़र हाल ही में बिग बॉस शो के प्रोमो में ज़ारी हुआ था। यानी यह भारत में लॉन्च होने से बहुत दूर नहीं है।
Advertisement
 

Vivo V17 Pro होगा चार रियर कैमरों से लैस
Photo Credit: Twitter/ bang gogo


विनफ्यूचर ने Vivo V17 Pro के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) भी साझा किए हैं। यह नए डिज़ाइन और वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप से लैस नज़र आ रहा है।  
Advertisement

@bang_gogo_ ट्विटर अकाउंट से वीवो वी17 प्रो का एक प्रोमो वीडियो सार्वजनिक किया गया है। इसमें फोन को दिखाया गया है और "Wider Selfie, Clearer Night" टैगलाइन का ज़िक्र है। वीडियो में रियर कैमरा सेटअप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होने का भी ज़िक्र है। फोन का डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी एआई से लैस होगा। कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने के लिए स्मार्टफोन सुपर नाइट मोड के साथ आएगा। प्रोमो वीडियो के अलावा इस टिप्सटर ने वीवो वी17 प्रो के कथित कैमरा सैंपल भी साझा किए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V17 Pro specifications, Vivo V17 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  2. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  3. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  6. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  7. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  8. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  9. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.