Vivo V17 Pro लॉन्च हुआ भारत में, दो सेल्फी कैमरे और चार रियर कैमरे से है लैस

Vivo V17 Pro का दाम 29,990 रुपये रखा गया है। इस दाम में कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 Pro में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है वीवो वी17 प्रो में
  • वीवो वी17 प्रो में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रेैम दिए गए हैं

Vivo V17 Pro मार्केट में वीवो वी15 प्रो की जगह लेगा

कैमरा के दीवानों के लिए Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V17 Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो का लेटेस्ट हैंडसेट डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस है। वीवो वी17 प्रो मार्केट में वीवो वी15 प्रो की जगह लेगा। यह 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2X ज़ूम सपोर्ट वाले 13 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस से भी लैस है। हालांकि, इस फोन में पुराने वेरिएंट वाले स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया गया है।
 

Vivo V17 Pro price in India, launch offers

वीवो वी17 प्रो का दाम 29,990 रुपये रखा गया है। इस दाम में कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचेगी। फोन मिडनाइट ओसियन और ग्लेसियर आइस रंग में मिलता है। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। बिक्री 27 सितंबर से होगी। फोन आधिकारिक वीवो ईशॉप, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर मिलेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने फोन को एक्सचेंज पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।
 

Vivo V17 Pro specifications, features

डुअल-सिम वीवो वी17 प्रो में फनटच ओएस 9.1 पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.65 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन के टॉप पर मौज़ूद 2D कर्व्ड ग्लास पर शॉट सेनसेशन अप ग्लास की प्रोटेक्शन है। वहीं, पिछले हिस्से पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
 

 वीवो वी17 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर है एफ/ 1.8। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा।

फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ। हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है, एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सुपर नाइट सेल्फी फीचर के साथ आता है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

Vivo V17 Pro के कनेक्टिविटी फफीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। फोन 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159 x 74.70 x 9.8 मिलीमीटर है और वज़न 201.8 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  2. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  7. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  10. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.