Vivo V17 Pro की बिक्री हुई शुरू, जानें दाम और लॉन्च ऑफर्स

Vivo V17 Pro का दाम 29,990 रुपये रखा गया है। इस दाम में कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचेगी।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 27 सितंबर 2019 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 Pro में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • वीवो वी17 प्रो में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है
  • वीवो वी17 प्रो में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रेैम दिए गए हैं

Vivo V17 Pro में है पॉप-अप डुअल सेल्फी कैमरा

Vivo V17 Pro की सेल भारत में शुरू हुई हो गई है। वीवो के इस फोन को बीते हफ्ते ही भारतीय मार्केट में उतारा गया था। नाम से ही साफ है कि Vivo V17 Pro कंपनी की वी सीरीज़ का हैंडसेट है। यह चार रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। वीवो वी17 प्रो की बिक्री ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी।
 

Vivo V17 Pro price in India, launch offers

वीवो वी17 प्रो का दाम 29,990 रुपये रखा गया है। इस दाम में कंपनी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचेगी। फोन मिडनाइट ओसियन और ग्लेसियर आइस रंग में मिलता है। फोन आधिकारिक वीवो ईशॉप, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर मिलेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने फोन को एक्सचेंज पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।
 

Vivo V17 Pro specifications, features

डुअल-सिम वीवो वी17 प्रो में फनटच ओएस 9.1 पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.65 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन के टॉप पर मौज़ूद 2D कर्व्ड ग्लास पर शॉट सेनसेशन अप ग्लास की प्रोटेक्शन है। वहीं, पिछले हिस्से पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।

वीवो वी17 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर है एफ/ 1.8। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा।

फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ। हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है, एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सुपर नाइट सेल्फी फीचर के साथ आता है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

Vivo V17 Pro के कनेक्टिविटी फफीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। फोन 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159 x 74.70 x 9.8 मिलीमीटर है और वज़न 201.8 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.