Vivo V15 हो सकता है 25 फरवरी को लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo V15 Pro के बाद अब भारत में Vivo V15 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 फरवरी 2019 15:20 IST
ख़ास बातें
  • 25 फरवरी को उठ सकता है Vivo V15 से पर्दा
  • 25,000 रुपये से कम हो सकता है वीवो वी15 का दाम
  • 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है Vivo V15 में

Vivo V15 हो सकता है 25 फरवरी को लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने कुछ दिनों पहले भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च किया था। अब हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि कंपनी अब अपने Vivo V15 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि वीवो वी15 स्मार्टफोन को भारत में 25 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट से Vivo V15 स्मार्टफोन की संभावित कीमत एवं स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। Vivo V15 Pro की तरह ही Vivo V15 स्मार्टफोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे हो सकता है।
 

Vivo V15 की कीमत (लीक)

91Mobiles ने एक विश्वसनीय सूत्र से यह जानकारी प्राप्त की है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में Vivo V15 स्मार्टफोन को 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। वीवो वी15 स्मार्टफोन की कीमत 22,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। याद करा दें कि Vivo V15 Pro की भारत में कीमत 28,990 रुपये है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Advertisement
 

Vivo V15 के स्पेसिफिकेशन (लीक)

वीवो वी15 में 6.39 इंच का एलसीडी डिस्प्ले पैनल हो सकता है, याद करा दें कि Vivo V15 Pro में एमोलेड डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल हुआ था। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। अब बात कैमरा सेटअप की। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V15 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा लेकिन Vivo V15 Pro की तरह इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर नहीं होगा।

वीवो वी15 के पिछले हिस्से में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर रहेगा। सेल्फी के लिए Vivo V15 Pro की तरह इसमें भी 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है। Vivo V15 में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। बता दें कि, Vivo की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.