Vivo U20 की अगली सेल अब 12 दिसंबर को होगी Amazon पर

Vivo U20 Next Sale: वीवो यू20 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी और अब ग्राहक Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 17:28 IST
ख़ास बातें
  • वीवो यू20 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Vivo U20 की बिक्री होगी Amazon पर
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC

Vivo U20 price in India: वीवो यू20 की भारत में शुरुआती कीमत 10,990 रुपये

Vivo U20 Next Sale: वीवो यू20 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी और अब ग्राहक Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को खरीद सकेंगे। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo U20 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। मार्केट में वीवो यू20 की भिड़ंत Redmi Note 8 और Realme 5s स्मार्टफोन से होती है। अगर आप भी वीवो यू20 खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको Vivo U20 की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo U20 price in India, ऑफर्स

वीवो यू20 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। Vivo U20 के दो कलर वेरिएंट हैं, रेसिंग ब्लैक और ब्लैज़ ब्लू। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो ई-स्टोर पर होगी।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo U20 vs Redmi Note 8: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?

वीवो यू20 (Vivo U20) के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न पर  HSBC कैशबैक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। Jio की तरफ से 6,000 रुपये के फायदे भी मिलेंगे।
Advertisement
 

Vivo U20 specifications

डुअल-सिम वाला वीवो यू20 स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। Vivo का दावा है कि फोन को Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, इसका मतलब यूज़र्स Netflix और Amazon Prime वीडियो के हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट को आसानी से देख पाएंगे।

Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो यू20 में 64 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

Vivo U10 के अपग्रेड वर्जन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। वीवो यू20 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.15 x 76.47 x 8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
 

Vivo U20 Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Sony IMX499 सेंसर और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 और अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Full-HD+ display
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Micro-USB port
  • Below-average camera performance
  • Bloatware preinstalled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.