Vivo U20 भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo U20 Launched in India: वीवो यू20 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Vivo ब्रांडे के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Vivo U20 भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo U20 price in India: वीवो यू20 की भारत में शुरुआती कीमत 10,990 रुपये

ख़ास बातें
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC
  • वीवो यू20 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Vivo U20 की बिक्री होगी Amazon पर
विज्ञापन
Vivo U20 Launched in India: वीवो यू20 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo U10 का अपग्रेड वर्जन है वीवो यू20। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Vivo U20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है जो स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट की तुलना में 25 प्रतिशत बूस्ट प्रदान करता है। वीवो यू20 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
 

Vivo U20 price in India, उपलब्धता

भारत में वीवो यू20 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। Vivo U20 के दो कलर वेरिएंट हैं, रेसिंग ब्लैक और ब्लैज़ ब्लू। वीवो यू20 की पहली सेल 28 नवंबर दोपहर 12 बजे होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो ई-स्टोर पर होगी।

वीवो यू20 (Vivo U20) के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी, साथ ही ग्राहकों की सहूलियत के लिए 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

Vivo U20 specifications   

डुअल-सिम वाला वीवो यू20 स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। Vivo का दावा है कि फोन को Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, इसका मतलब यूज़र्स Netflix और Amazon Prime वीडियो के हाई-रिजॉल्यूशन कंटेंट को आसानी से देख पाएंगे।

Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो यू20 में 64 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo U10 के अपग्रेड वर्जन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। वीवो यू20 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.15 x 76.47 x 8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है।
 

Vivo U20 Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Sony IMX499 सेंसर और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 और अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Full-HD+ display
  • Decent battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • Micro-USB port
  • Below-average camera performance
  • Bloatware preinstalled
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »