Vivo U10 में हैं तीन रियर कैमरे, कीमत 8,990 रुपये से शुरू

Vivo U10 की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी। वीवो यू10 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo U10 में हैं तीन रियर कैमरे, कीमत 8,990 रुपये से शुरू

Vivo U10 की बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो यू10
  • वीवो यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है
विज्ञापन
Vivo U10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो का नया स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा। वीवो यू10 एचडी+ हेलो फुलव्यू डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा गेमिंग के दीवानों के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड डिज़ाइन दिया है। इसके अलावा तीन रियर कैमरे इस फोन का हिस्सा हैं। वीवो यू10 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

Vivo U10 price in India, launch offers

वीवो यू10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 10,990 रुपये है। फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर से अमेज़न इंडिया और वीवो इंडिया की वेबसाइट से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो वीवो यू10 खरीदने के लिए एसबीआई बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जियो सब्सक्राइबर्स को 6,000 रुपये तक का फायदा होगा।
 

Vivo U10 specifications, features

डुअल सिम वीवो यू10 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए वीवो यू10 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Vivo ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display quality
  • Great battery life
  • Performs well at everyday tasks
  • कमियां
  • Average camera quality
  • Bulky and heavy
  • Not good for heavy gaming
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »