Vivo की इस सीरीज में भारत में Vivo S1 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन को 2019 में लॉन्च किया था।
Vivo की इस सीरीज में भारत में Vivo S1 को 2019 में लॉन्च किया गया था।
Photo Credit: Vivo
Vivo S सीरीज फिर मार्केट में लौटने के संकेत हैं। कंपनी ने इस सीरीज का अगला फोन भारत लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। इससे पहले Vivo की सीरीज में भारत में Vivo S1 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन को 2019 में लॉन्च किया था। अब इसके लॉन्च के 7 साल के बाद फिर से सीरीज की वापसी का संकेत कंपनी ने दिया है। संभावित रूप से फोन Vivo S2 मॉनिकर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया है लेकिन इस फोन के फीचर्स के संकेत जरूर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
Vivo S2 कंपनी का अगला फोन हो सकता है जो भारत में अगस्त की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। वीवो ने अधिकारिक रूप से S सीरीज को टीज कर दिया है। वहीं, जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि फोन भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। वहीं, यह 11 अगस्त से सेल पर जाने वाला है। कंपनी ने फोन का प्रोमोशनल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।
EXCLUSIVE ✴️
VIVO S2 INDIA LAUNCH SET FOR AUGUST 6.
First Sale: August 11 pic.twitter.com/IiLr2TuoAp
Some stories are written, while some are painted across the city. Watch out for it!#vivoseries #MyNewStory #FriendsWeekendsNeverend pic.twitter.com/HzGZYBDtxo
— vivo India (@Vivo_India) July 24, 2026Vivo S2 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी यहां पर देखने को मिल रहा है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक OLED पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इस अपकमिंग फोन में कंपनी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर दे सकती है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है।
लीक के अनुसार, फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। इसमें स्टोरेज को लेकर दो विकल्प मिल सकते हैं। एक वेरिएंट 128GB के साथ बेस मॉडल होगा। वहीं, अन्य में 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। कहा गया है कि फोन तीन रंगों में आने वाला है जिसमें Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White जैसे शेड्स शामिल हो सकते हैं।
Vivo S2 की कीमत को लेकर कयास है कि फोन भारत में 38 हजार रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 42 हजार रुपये तक जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी