Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक

लिस्टिंग से फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। Vivo T6 Lite 5G का मॉडल नम्बर V2647 है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 20:01 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट अपडेट में ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुआ फोन
  • Vivo T6 Lite 5G का मॉडल नम्बर V2647 है
  • फोन अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Vivo T6 Lite 5G इससे पहले भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है। Vivo T5 Lite 5G का यह सक्सेसर होगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo T6 Lite 5G Bluetooth SIG Listing

Vivo T6 Lite 5G फोन जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार होने वाला है। जाने माने टिप्स्टर Anvin के मुताबिक, फोन को लेटेस्ट अपडेट में ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यहां पर लिस्टिंग से फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। Vivo T6 Lite 5G का मॉडल नम्बर V2647 है। कहा जा रहा है कि यह फोन अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जो कि  iQOO Z11 Lite का सक्सेसर होगा। 

Advertisement

Vivo T6 Lite 5G इससे पहले भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर V2647 ही बताया गया था। संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन के अंदर 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन IPS पैनल से लैस होकर आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट आ सकता है। 

कैमरा के लिए कयास है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप के अंदर 50MP मेन कैमरा होगा। यह मोबाइल दो कैमरा से लैस होकर आ सकता है। फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा से लैस हो सकता है। बैटरी के लिए संभावना है कि इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 17 के साथ आ सकता है। इसमें अन्य फीचर्स जैसे IP रेटिंग, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी  आ सकता है। इसके अलावा फोन 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट कर सकता है। इसकी कीमत 18 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रेंज में हो सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65-rated design
  • Lasts long on a single charge
  • 44W charging
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • HD+ display
  • Waterdrop notch
  • Single speaker isn?t sufficiently loud or clear
  • Poor camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.