Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ

Vivo अगले हफ्ते भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Pro 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा।
  • Vivo T5 Pro 5G में UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
  • Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बैटरी मिलेगी।

Vivo T5 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo अगले हफ्ते भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले आगामी फोन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है।  यह फोन 9,020mAh की बैटरी के साथ आएगा। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि Vivo T5 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s सीरीज प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन की कीमत के बारे में भी संकेत मिला है। यहां हम आपको Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5 Pro 5G Price (Expected)

Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में 37 हजार रुपये से कम होगी। इस फोन के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, बेस वेरिएंट की कीमत करीबन 30 हजार रुपये हो सकती है।

Vivo T5 Pro 5G  Specifications (Expected)

Vivo ने अपनी वेबसाइट को Vivo T5 Pro 5G  की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 11,80,000 से ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं। आगामी Vivo फोन ऑनर ऑफ किंग्स जैसे मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरेना गेम्स में 120 fps तक गेमिंग का सपोर्ट करेगा।

Vivo का दावा है कि उसका जल्द लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Call of Duty Mobile और Battlegrounds Mobile India पर 90 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। Vivo T5 Pro 5G में Vivo का गेम लोड ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम होगा, जो गेम खेलते हुए ऑटोमैटिकली ब्लॉक करेगा, नोटिफिकेशन को हाइड करेगा और ऑटोप्ले को इनेबल करेगा। इसमें 4D गेम वाइब्रेशन भी होगा, जो इंटेलिजेंट सीन रिकग्निशन का सपोर्ट करेगा।

Advertisement

Vivo T5 Pro 5G में 7,000 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सॉल्यूशन मिलेगा। यह कोर CPU के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की कमी ला सकता है, जिससे गेमिंग जैसे रिसोर्स-इंटेंसिव टास्क करते हुए ओवरहीटिंग के चलते Vivo फोन की परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आएगी। कंपनी का दावा है कि भारत में 37 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में यह फोन सबसे बड़े VC कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.