Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo जल्द ही अपनी T5 सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo T5 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Vivo T5 Lite 5G में नॉच वाली 6.74 इंच LCD डिस्प्ले होगी।
  • Vivo T5 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा।

Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही अपनी T5 सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने वीवो की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए T5 Lite 5G के आगमन का खुलासा कर दिया है। आगामी T5 Lite 5G बीते साल आए T4 Lite 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। यहां हम आपको Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T5 Lite 5G कब होगा उपलब्ध

Advertisement

Vivo T5 Lite 5G इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। जल्द ही फोन के उपलब्ध होने की सही तारीख का पता चलेगा। T5 Lite 5G भारत में लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। 

Vivo ने पुष्टि कर दी है कि Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जबकि T4 Lite 5G में 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई थी। T5 Lite 5G के टीजर में वर्टिकल कैमरा सेटअप और ऊपर की तरफ वेंट्स भी नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Lite 5G में नॉच वाली 6.74 इंच LCD डिस्प्ले होगी। आगामी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जो कि पिछले मॉडल में भी था। साथ ही इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है, जबकि पिछले मॉडल में IP64 रेटिंग थी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.