Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!

Vivo T5 Lite 44W 5G भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 120Hz LCD डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh बैटरी और 44W FlashCharge मौजूद
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर शामिल है
  • फोन 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB वेरिएंट्स में आता है

Vivo T5 Lite 44W 5G की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी और लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर पेश किया है। स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। Vivo T5 Lite 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पैनल TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से लैस है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं। फोन Android 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है, जो AI Creation, AI Caption और Private Space जैसे फीचर्स के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 0.8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI कैमरा फीचर्स, Night Mode, Portrait Mode और अन्य कैमरा मोड्स भी शामिल हैं।

बैटरी की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP65 रेटिंग, SGS व Military-Grade Durability, Bluetooth 5.4, डुअल बैंड, Wi-Fi, FM Radio, OTG, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.39 mm है और वजन 209 ग्राम है।

Vivo T5 Lite 5G Price in India

Vivo T5 Lite 44W 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। फोन को Wave Blue और Twilight Shadow कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो शुरुआती ग्राहकों को Axis Bank, HDFC Bank और SBI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 18,499 रुपये हो जाएगी।


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.