Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!

Vivo T5 Lite 44W 5G में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 12:41 IST
ख़ास बातें
  • आज से Vivo T5 Lite 44W 5G की सेल शुरू
  • 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256GB तक स्टोरेज
  • लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट

Vivo T5 Lite 44W 5G की भारत में कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Vivo

Vivo T5 Lite 44W 5G आज से ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। Vivo T5 Lite 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। नीचे Vivo T5 Lite 44W 5G के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी गई है।

Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पैनल TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से लैस है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं। फोन Android 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है, जो AI Creation, AI Caption और Private Space जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 0.8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI कैमरा फीचर्स, Night Mode, Portrait Mode और अन्य कैमरा मोड्स भी शामिल हैं।

बैटरी की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP65 रेटिंग, SGS व Military-Grade Durability, Bluetooth 5.4, डुअल बैंड, Wi-Fi, FM Radio, OTG, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन की मोटाई 8.39 mm है और वजन 209 ग्राम है।

Vivo T5 Lite 5G Price in India, Launch Offers

Vivo T5 Lite 44W 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। फोन को Wave Blue और Twilight Shadow कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो शुरुआती ग्राहकों को Axis Bank, HDFC Bank और SBI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 18,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, 3 महीनों के लिए No-Cost EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जो केवल आज यानी 22 जुलाई 2026 के लिए वैलिड है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  4. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  8. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.