Vivo T4 Lite 5G Sale Today: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले बजट फोन की सेल आज से, जानें कीमत और ऑफर्स

बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जहां इसे Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, HDFC बैंक या SBI बैंक के कार्ड से खरीदने पर कैशबैक या डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 09:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4 Lite 5 के बेस 4GB +128GB वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है
  • टॉप-ऑ-द-लाइन 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 12,999 रुपये
  • बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी Vivo T4 Lite 5G की सेल

Photo Credit: Vivo

 
Vivo T4 Lite 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया था और आज से स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सेल लाइव होने के साथ इसपर कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दिए जाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है। Vivo T4 Lite 5G की कुछ मुख्य खासियतों में 6,000 mAh की बैटरी, 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट 8GB तक LPDDR4x RAM और Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट शामिल हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Advertisement
 

Vivo T4 Lite 5G की कीमत और सेल ऑफर्स

Vivo T4 Lite 5 के बेस 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये, 6GB + 128GB का 10,999 रुपये और टॉप-ऑ-द-लाइन 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 12,999 रुपये है। फोन को प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जहां इसे Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, HDFC या SBI कार्ड से इसे खरीदने वालो को 500 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है। T4 Lite 5G को वीवो ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा।
Advertisement
 

Vivo T4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1,600 × 720 पिक्सल्स का है। यह 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। 
Advertisement

Vivo T4 Lite 5G डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 167.3 x 76.95 x 8.19 mm और भार लगभग 202 ग्राम का है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.