Vivo T4 5G भारत में 12GB तक रैम, 7,300mAh बैटरी के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक

Vivo T4 5G को भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 21:38 IST
ख़ास बातें
  • T4 5G की भारत में कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में आ सकता है फोन
  • फोन के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है

Vivo T3 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा T4 5G

Photo Credit: Vivo

Vivo T4 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जो Vivo T3 5G का सक्सेसर होगा। अभी तक Vivo ने स्मार्टफोन को लेकर चुप्पी बनाई रखी है, लेकिन एक टिप्सटर के हवाले से एक रिपोर्ट में अपकमिंग Vivo हैंडसेट की भारत में कीमत, इसके कॉन्फिगरेशन्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि Vivo T4 5G को भारत में अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।

टिपस्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए 91मोबाइल्स की रिपोर्ट बताती है कि Vivo T4 5G को भारत में 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि स्मार्टफोन को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। तुलना के लिए बता दें कि Vivo T3 के लॉन्च के समय उसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये थी।

रिपोर्ट बताती है कि Vivo T4 5G संभवतः Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ शिप होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का full-HD+ AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, फोन के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।

Vivo T4 5G में कथित तौर पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर मिल सकता है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिल सकता है।

Vivo स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह IR ब्लास्टर के साथ आ सकता है। हैंडसेट 8.1mm मोटा बताया गया है और इसका 195 ग्राम हो सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.