Vivo T3 5G 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo T3 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

Vivo T3 5G 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 5G में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo T3 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T3 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा है।
  • Vivo T3 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T3 5G लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo T3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 5G की कीमत और उपलब्धता


Vivo T3 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। बैंक ऑफर में एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 2,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 2,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। Vivo स्टोर के जरिए खरीदारी पर फ्री Vivo XE710 इयरफोन मिलते हैं।


Vivo T3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo T3 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 चिप से लैस है। इसमें 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा और एक फ्लिकर सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। यह फोन IP54 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और छींटों से बचाव मिलता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »