Vivo T3x 5G फोन 8GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ 17 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo T3x 5G फोन के लॉन्च से पहले इसका प्राइस भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2024 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है।
  • फोन एंड्रॉयड 14 आधारित होगा।
  • फोन में 8GB रैम, और 128 जीबी स्टोरेज बताई गई है।

Vivo T3x 5G फोन में 6.72 इंच का FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले बताया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T3x भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन पिछले साल आए Vivo T2x का सक्सेसर बताया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा। फोन ग्रीन और क्रिमसन कलर्स में आने वाला है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी और साथ में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा। अब लॉन्च से पहले इसके रैम, स्टोरेज और प्राइस डिटेल भी सामने आ गए हैं। 

Vivo T3x के प्रोसेसर, रैम, और स्टोरेज को वीवो ने कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी सामने आ गए हैं। Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट TSMC के 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन ने AnTuTu पर 560K पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 8GB रैम, और 128 जीबी स्टोरेज बताई गई है। इसके अलावा इस फोन के Geekbench स्कोर भी सामने आ गए हैं। 
Advertisement

गीकबेंच पर Vivo T3x 5G के स्कोर्स सामने आए हैं। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 946 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 2839 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। लिस्टिंग कहती है कि फोन में मौजूद Snapdragon 6 Gen 1 को 1.80GHz की बेस फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। इसकी बूस्ट क्लॉक स्पीड 2.21GHz है। इसके अलावा यहां से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 14 आधारित होगा। 

Vivo T3x 5G के लॉन्च से पहले इसका प्राइस भी सामने आ गया है। Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। यहां पर पता चलता है कि फोन की कीमत 17 हजार रुपये से कम होगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी लगभग इतनी ही कीमत का जिक्र किया गया था जहां पर फोन 15 हजार रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च के लिए संभावित बताया गया था। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय फोन का असल प्राइस क्या होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.