Vivo T3 Pro के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स, स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें

Vivo T3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की अफवाह है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले हो सकती है।
  • Vivo T3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की अफवाह है।
  • Vivo T3 Pro स्मार्टफोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Vivo T2 Pro 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने 2024 में अब तक T-सीरीज में कई स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिसमें Vivo T3, Vivo T3 Lite और Vivo T3x शामिल हैं। हाल ही में एक लीक से लाइनअप में एक नए स्मार्टफोन Vivo T3 Pro का पता चला है। इसके ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर और कुछ स्पेसिफिकेशंस अब स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट से ऑनलाइन सामने आए हैं। यहां हम आपको Vivo T3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Pro Price


कीमत की बात की जाए तो Vivo T2 Pro को 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Vivo T3 Pro भी इसी रेंज में आने की संभावना है। Vivo ने अभी तक स्मार्टफोन के लिए ऑफिशियल लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट से पता चला है कि स्मार्टफोन सितंबर 2024 में किसी समय भारत में आ सकता है।


Advertisement
Vivo T3 Pro Specifications


लीक हुई फोटो से पता चलता है कि स्मार्टफोन किसी भी अन्य T3 सीरीज स्मार्टफोन से मिलता-जुलता नहीं है। बल्कि रियर डिजाइन Vivo के सब-ब्रांड के फोन iQOO 12 जैसा लगता है। इसमें बाईं ओर एक स्क्वर्कल-कैमरा आईलैंड दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक एलईडी रिंग लाइट शामिल है। परफॉर्मेंस की बात करें तो T3 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की अफवाह है। इससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में आता है जो किफायती होने के साथ परफॉर्मेंस भी बेहतर प्रदान करते हैं। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो Vivo T3 Pro में 5,500mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि इस्तेमाल के आधार पर पूरे दिन या उससे ज्यादा चल सकती है। खासतौर पर लीक में दावा किया गया है कि फोन सिर्फ 7.49 मिमी मोटाई के साथ इस कैपेसिटी से लैस होगा। डिस्प्ले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो यह सोनी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.