144Hz की शानदार डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी से लैस Vivo T2x लॉन्च, कीमत भी है गजब

Vivo T2x के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 1,699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 19,800 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन चीन की JD.com पर लिस्टेड है और प्री बुकिंग मंगलवार से होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मई 2022 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2x में Android बेस्ड OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • Vivo T2x में 6.58 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T2x के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 19,800 रुपये है।

Vivo T2x में 6.58 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: JD.com/Vivo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने Vivo T2x स्मार्टफोन को चीन में कंपनी की लेटेस्ट टी-सीरीज लाइनअप के तहत लॉन्च कर दिया है। नया Vivo स्मार्टफोन बीते साल लॉन्च हुए Vivo T1x के नए मॉडल के तौर पर आया है। Vivo T2x में वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको वीवो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo T2x की कीमत उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo T2x के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 1,699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 19,800 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन चीन की JD.com पर लिस्टेड है और प्री बुकिंग मंगलवार से होगी। प्री बुकिंग करने वाल ग्राहकों को Vivo T2x पर CNY 100 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। JD.com पर लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo T2x स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए 6 जून से उपलब्ध हो जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन अन्य बाजारों में कब आएगा इसका खुलासा होना अभी बाकि है।
 

Vivo T2x के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo T2x में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ Android बेस्ड OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.58 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है जो कि 144Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर दिया गया है।
Advertisement

वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा दिया गया है जिसका अभी खुलासा होना बाकि है। कनेक्टविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.87mm, चौड़ाई 75.33mm, मोटाई 9.21mm और वजन 202.8 ग्राम है।


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T2x, Vivo T2x Price, Vivo Smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.