20 हजार रुपये से कम में Vivo T2 Pro 8GB रैम, Dimensity 7200 के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Vivo का अपकमिंग Vivo T2 Pro रैम के मामले में 8GB तक मैमोरी लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2 Pro रैम के मामले में 8GB तक मैमोरी लेकर आ सकता है।
  • इसमें 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।
  • फोन में Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है।

Vivo T2 5G स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है।

Vivo भारत में अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर कंपनी Vivo T2 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसके लिए ऑनलाइन लीक सामने आया है। इससे पहले कंपनी T2 सीरीज में Vivo T2 5G और Vivo T2x 5G को पेश कर चुकी है। नया Vivo T2 Pro मिडरेंज डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं अपडेट। 

Vivo T2 Pro भारत में कंपनी का नया मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कंपनी ने कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट इसका खुलासा करती है। फोन के बेंचमार्क स्कोर भी यहां बताए गए हैं जिनमें कहा गया है कि AnTuTu पर फोन 600000 का स्कोर किया है। फोन की कीमत भी यहां बताई गई है जिसमें यह 20 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। तुलना करें तो यह iQOO Z7 Pro को टक्कर दे सकता है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। iQOO Z7 Pro में भी Dimensity 7200 SoC दिया गया है। 

Vivo का अपकमिंग Vivo T2 Pro रैम के मामले में 8GB तक मैमोरी लेकर आ सकता है। इसमें 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। यह Flipkart स्पेशल डिवाइस हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ये Vivo T2 5G के आसपास हो सकते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर प्रो मॉडल में अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। 

Vivo T2 5G के स्पेसिफिकेशंस 
Advertisement
Vivo T2 5G स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाला 6.38-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरों की बात करें, तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर से लैस 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर से लैस 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर दिए गए हैं। 

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। T2 5G में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका माप 158.91x73.53x7.80 मिलीमीटर और वजन 172 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.