Vivo T2 5G First Impression in Hindi: पिछले मॉडल पर बड़ा अपग्रेड?

Vivo T2 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है और टॉप मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T2 5G पिछले मॉडल के समान Snapdagon 695 चिपसेट पर काम करता है
  • पहले तेज चार्जिंग स्पीड से लैस है, लेकिन बैटरी की क्षमता Vivo T1 से कम है
  • स्मार्टफोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है

Vivo T2 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है

Vivo T2 5G अब भारत में उपलब्ध है और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये के अंदर है। निश्चित तौर पर इस प्राइस रेंज में स्मार्टफोन को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। Vivo T1 5G की तुलना में नया स्मार्टफोन कुछ अपग्रेड्स लेकर आता है, जिनमें बेहतर कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग, कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन शामिल है। हालांकि, नया स्मार्टफोन पिछले साल के मॉडल के समान चिपसेट और कम बैटरी क्षमता के साथ आता है।

Vivo T2 5G की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी है। स्मार्टफोन का वजन 172 ग्राम है, जो Vivo T1 से 10 ग्राम कम है। वहीं, इसकी मोटाई भी पिछले मॉडल से कम, 7.8mm है। फ्रेम फ्लैट है और किनारों को थोड़ा राउंड बनाया गया है, जिससे इन-हैंड फील थोड़ा बेहतर मिलता है। स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं और कंपनी ने रिव्यू के लिए हमें Vivo T2 5G का नाइट्रो ब्लेज वेरिएंट भेजा है, जो काफी चमकदार फिनिश के साथ आता है। इसकी खास बात यह है कि बैक पैनल अलग-अलग एंगल पर रोशनी पड़ने पर नीले से नारंगी रंग में शेड्स बदलता है। पैनल पर यूनिक ग्रेडिएंट पैटर्न दिया गया है। वहीं, आपके पास एक वैलोसिटी वेव कलर ऑप्शन भी है, जो गोल्डन शेड में आता है। 
 
Vivo T2 5G में नीचे की तरफ सिंगल स्पीकर दिया गया है, जो एक छोटे कमरे के लिए तो लाउड है, लेकिन बड़े कमरे या आउटडोर में उतना कारगर नहीं लगता है। इसके साथ ही नीचे एक USB Type-C पोर्ट मिलता है और अच्छी बात यह है कि फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। फोन के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन शामिल हैं, जिनतक एक हाथ से इस्तेमाल करते समय पहुंचना काफी आसान है। टॉप फ्रेम पर, हाइब्रिड-सिम स्लॉट है, जिसमें दो सिम या एक सिम के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T2 5G में 1080 x 2400-पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.38-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और Vivo का दावा है कि इसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के टॉप सेंटर में एक छोटा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है, जो आज के समय में फोन को थोड़ा आउटडेटेड लुक देता है। टॉप और साइड बेजल्स औसतन मोटे हैं और चिन भी आजकल आने वाले किफायती स्मार्टफोन की तुलना में काफी मोटी है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है और साथ ही फेस रिकग्निशन भी शामिल है।
Advertisement
 
Vivo T2 5G में Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है, जिसे हम पिछले साल लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन, जैसे Vivo T1 5G, iQOO Z6 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, Redmi Note 11 Pro+ 5G आदि में देख चुके हैं। हालांकि, Android 13 पर आधारित Funtouch OS 13 सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर T2 5G कैसा परफॉर्म करता है, यह जानने के लिए हमें इसे अच्छी तरह टेस्ट करना होगा।

स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसे दो बड़े रिंग शेप मॉड्यूल में रखा गया है। सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है और एक 2-मेगापिक्सल बोके सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग आदि के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हम अपने फुल रिव्यू में Vivo T2 5G पर मौजूद इन कैमरों के बारीकी से किए गए टेस्ट और अनुभव को शेयर करेंगे।
Advertisement
 
फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां वीवो ने T1 5G की तुलना में चार्जिंग स्पीड में अच्छा अपग्रेड दिया है, लेकिन बैटरी क्षमता को थोड़ा कम कर दिया है। Vivo T1 5G में 5000mAh बैटरी मिलती है। Vivo का दावा है कि फोन 25 मिनट में शून्य से 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।

Vivo T2 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है और टॉप मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। हमारे पास रिव्यू के लिए 6GB रैम वेरिएंट आया है। Vivo T1 5G की तुलना में कंपनी ने नए मॉडल में अच्छा अनुभव देने का प्रयास किया है या क्या आपको इस प्राइस सेगमेंट में मौजूद कई अन्य स्मार्टफोन्स पर नजर डालनी चाहिए, इन सवालों के जवाब के लिए हमारे फुल रिव्यू का इंतजार करें और Gadgets 360 से जुड़े रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Very good camera performance
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware, notification spam
  • Single speaker
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.