Vivo T1 होगा 12GB रैम, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस, Vivo T1x के साथ आज होगा लॉन्च

पोस्टर से पता चलता है कि स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 778G चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें 5,000mAh क्षमता की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 में Snapdragon 778G चिपसेट मिलेगा
  • फोन 12GB तक रैम, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh से होगा लैस
  • Vivo T1x के साथ लॉन्च होगा Vivo T1 स्मार्टफोन

Vivo T1 में 12GB तक रैम और Snapdragon 778G चिपसेट मिलेगा

Vivo T1 के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। बता दें कि आज यानी 19 अक्टूबर को वीवो अपने घरेलू बाज़ार में Vivo T1 और Vivo T1x स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। स्मार्टफोन के डिज़ाइन का खुलासा हो चुका है और इन दोनों फोन को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट भी कर दिया है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसके ऊपरी हिस्से में 3.5mm ऑडियो जैक होगा। फोन में Snapdragon 778G और 5,000mAh बैटरी होने की पुष्टि भी की जा चुकी है।

Vivo ने अपने Weibo अकाउंट में एक पोस्टर के जरिए लॉन्च से पहले फोन को टीज़ किया है। इस पोस्टर से पता चलता है कि स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 778G चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें 5,000mAh क्षमता की बैटरी दी जाएगी और  फोन का रियर कैमरा सेटअप 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स Vivo T1 के होंगे और जैसा की हमने बताया, कंपनी आज ही इस फोन के साथ Vivo T1x को भी लॉन्च करेगी, जिसके स्पेसिफिकेशन्स को फिलहाल पर्दे के पीछे रखा गया है। 

Vivo T1 और T1x को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर लिस्ट किया है। यहां से जानकारी मिलती है कि Vivo T1 को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा और इसमें ब्लैक और ग्रेडिएंट ब्लू कलर ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, दूसरी ओर Vivo T1x को 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा और ग्राहक इसे सी सॉल्ट, आइरिस और स्टारी नाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। दोनों फोन की प्री-बुकिंग कल यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी

हालिया लीक से पता चला था कि Vivo T1x फोन MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर से लैस होगा। दोनों फोन में LCD डिस्प्ले मिल सकता है।
Advertisement

वीवो टी1 और वीवो टी1एक्स फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी आज लॉन्च के साथ सार्वजनिक की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.