Vivo T1 5G स्‍मार्टफोन 9 फरवरी को होगा लॉन्‍च, इस प्राइस रेंज में देगा दस्‍तक

वीवो सीरीज टी के सभी स्मार्टफोन कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैसलिटी में मैन्‍युफैक्‍चर किए जाएंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • नई वीवी सीरीज जेन Z और ऑनलाइन यूजर्स को ध्‍यान में रखकर तैयार की गई है
  • vivo T1 5G स्‍मार्टफोन के फीचर्स को लेकर बीते दिनों जानकारी आई थी
  • vivo T1 स्‍मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्‍प्‍ले मिल सकता है

vivo T1 5G स्‍मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स से खरीदा जा सकेगा।

वीवो (Vivo) एक नई स्‍मार्टफोन सीरीज लॉन्‍च करने जा रही है। काफी वक्‍त से इसको लेकर खबरें हैं। अब खुद कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि वो 9 फरवरी को ‘सीरीज T' लॉन्‍च करने जा रही है। इसका फोकस परफॉर्मेंस पर होगा। vivo T1 5G स्‍मार्टफोन के साथ ‘सीरीज T' का डेब्‍यू किया जाएगा। वीवो ने कहा है कि यह स्‍मार्टफोन जेन Z  यूजर्स और मिलेनियल्‍स की जरूरतों को पूरा करता है। इसमें ट्रेंडी डिजाइन के साथ मल्‍टी-डाइमेंशनल टर्बो परफॉर्मेंस मिलती है। vivo T1 5G स्‍मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स से खरीदा जा सकेगा।  

स्‍मार्टफोन कैसा होगा और किस दाम में आएगा, इसे लेकर भी वीवो ने जानकारी दी है। बताया है कि vivo T1 5G स्‍मार्टफोन 20 हजार रुपये की रेंज में सबसे फास्‍ट और स्लिम 5G स्‍मार्टफोन होगा। जाहिर है कि कंपनी डिजाइन और प्रोसेसर से सरप्राइज देने वाली है। डिटेल्‍स में तो कंपनी ने फीचर्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके स्‍पेक्‍स का खुलासा करने की बात कही है। 

वीवो इंडिया के ब्रैंड स्‍ट्रैटिजी के डायरेक्‍टर योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा है कि नई वीवी सीरीज जेन Z और ऑनलाइन यूजर्स को ध्‍यान में रखकर तैयार की गई है, जो अपने स्‍मार्टफोन में टर्बो स्‍पीड और परफॉर्मेंस चाहते हैं। वीवो सीरीज टी के सभी स्मार्टफोन कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैसलिटी में मैन्‍युफैक्‍चर किए जाएंगे। 

वैसे, vivo T1 5G स्‍मार्टफोन के फीचर्स पर जुड़ी जानकारी बीते दिनों ऑनलाइन सामने आई थी। 91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा के सहयोग से बताया गया था कि यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा। एक और  रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि ‘सीरीज T' भारत में मौजूदा वीवो वाई सीरीज को रिप्लेस करने वाली है। vivo T1 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में Vivo T1x स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement

चीन में लॉन्‍च किए गए vivo T1 स्‍मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड OriginOS 1.0 पर चलती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.