Vivo लाने वाली है रंग बदलने वाला स्मार्टफोन

बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी निकट भविष्य में नए अनुभव के लिए इस तरह की तकनीक को पेश करे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने दिखाया अनोखा फोन
  • एक बटन के टच से बदलता है बैक पैनल का रंग
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है फोन

OnePlus Concept One फोन में भी इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल हुआ था

Vivo एक ऐसा फोन विकसित कर रही है, जिसमें रंग बदलने वाला बैक पैनल होगा। कंपनी ने वीबो पर पोस्ट किए गए टीज़र वीडियो के जरिए इसका खुलासा किया। फोन एक इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का उपयोग किया गया है, जो पैनल पर ह्यू को बदलेगा। जनवरी में, वीवो की मूल कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के सब-ब्रांड OnePlus ने OnePlus Concept One फोन को समान इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास के साथ दिखाया था, जिसकी वजह से फोन का रियर कैमरा सेटअप ग्लास के अंदर छिपा जाता था। हालांकि, वीडियो टीज़र से पता चलता है कि Vivo फोन के पूरे रियर पैनल पर रंग बदलने का असर दिखाई देता है।

Android Authority द्वारा देखे गए वीबो पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन दिखाया गया है। इसमें फोन का रंग बदलना भी दिखाया गया है। फोन में दिए एक साइड बटन को दबाने से फोन के बैक पैनल का रंग बदलता है और जैसा कि हमने बताया कि इसके लिए कंपनी ने इसके बैक पैनल पर इलेक्ट्रोक्रोमिक तकनीक का उपयोग किया है। यह पर्ल व्हाइट से डार्क ब्लू रंग में बदलता है।
Advertisement

प्रतीत होता है कि वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए OnePlus Concept One से प्रेरणा ली है, जिसे इस साल की शुरुआत में लास वेगास में CES 2020 में दिखाया गया था। वनप्लस फोन ने कैमरे के सेटअप पर इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल किया था, जो पीछे दिए कैमरा सेंसर को छुपाने का काम करता था।

Vivo द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में नए फोन के कैमरा मॉड्यूल का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, एक टिपस्टर द्वारा वीबो पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो से पता चलता है कि इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Advertisement

वीवो ने इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं दी है कि क्या नया फोन सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है और परीक्षण के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। फिर भी, बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी निकट भविष्य में नए अनुभव के लिए इस तरह की तकनीक को पेश करे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.