200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक

Vivo S70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। फोन में 200MP कैमरा, 7,000mAh से बड़ी बैटरी और 200mm External Teleconverter सपोर्ट मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S70 Pro में 200MP मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है
  • फोन में 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है
  • 200mm External Teleconverter से कैमरे की जूम क्षमता बढ़ेगी

Vivo S सीरीज में चीन में लेटेस्ट मॉडल S60 Vitality Edition (ऊपर तस्वीर में) है

Photo Credit: Vivo

Vivo जल्द ही अपनी S70 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo S70 Pro पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसकी एक और खासियत 200mm External Teleconverter सपोर्ट होगा, जो दूर की चीजों की फोटो खींचने में मदद करेगा।

X पर टिप्सटर डेब्यान रॉय (@Gadgetsdata) ने अपकमिंग Vivo S70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। पोस्ट के मुताबिक, Vivo S70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का Ultra-Wide कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

इसका सबसे खास फीचर 200mm एक्सटर्नल टेलीकन्वर्टर सपोर्ट हो सकता है। इसकी मदद से कैमरे की जूम क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। Vivo अब तक अपने फ्लैगशिप X सीरीज स्मार्टफोन में इस तरह की एक्सेसरी का सपोर्ट देती रही है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो S सीरीज में यह बड़ा अपग्रेड होगा।

Vivo S70 Pro में 6.59 इंच का Flat LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh या इससे बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देगी।

लीक के मुताबिक, Vivo S70 Pro को ग्लोबल मार्केट में Vivo V90 Pro नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के नाम, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  3. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  5. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  6. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  7. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  10. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.