Vivo S5 आज होगा लॉन्च, ऐसे देंखे लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo S5 Launch Today: वीवो एस5 स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। Vivo S5 Launch Live Stream कैसे देख सकते हैं, जानें यहां।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 नवंबर 2019 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S5 में हो सकता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर
  • वीवो एस5 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है
  • Vivo S5 में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Vivo S5 Launch Today: वीवो एस5 आज होगा लॉन्च, ऐसे देंखे लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo S5 Launch Today: वीवो एस5 स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले हमें इस बात का आइडिया है कि फोन दिखने में कैसा होगा क्योंकि Vivo S5 से संबंधित कई आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) कंपनी पहले ही सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी है। हाल ही में आगामी Vivo फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला था। गीकबेंच पर वीवो एस5 (Vivo S5) को 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Vivo S5 Launch Live Stream की डिटेल्स

वीवो एस5 को आज चीन में लॉन्च किया जाएगा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय समयानुसार इवेंट शाम 5 बजे शुरू होगा। आप Vivo शॉप वेबसाइट पर जाकर Vivo S5 लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे। वीवो के वीबो अकाउंट पर लाइव अपडेट्स के जरिए भी आपको जानकारी मिलेगी।
 

Vivo S5 Launch Today: वीवो एस5 से आज उठेगा पर्दा

Vivo S5 specifications (लीक)

वीवो एस5 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन Android 9 Pie पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.71 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर हो सकता है। बेंचमार्क डेटाबेस में Vivo S5 मॉडल नंबर V1932A के साथ लिस्ट है। इसके अलावा गीकबेंच सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में वीवो एस5 ने क्रमश: 1,884 और 6,069 स्कोर किया है।

इस माह के शुरुआत Vivo S5 को टीना पर लिस्ट किया गया है, लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 8 जीबी रैम है और हैंडसेट के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,010 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

जैसा कि हमने वीवो एस5 के ऑफिशियल रेंडर को देखा है, Vivo S5 लाइट ब्लू और डार्क पर्पल ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है लेकिन टीना लिस्टिंग में गोल्ड कलर वेरिएंट का भी जिक्र है। कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो एस5 के पिछले हिस्से में पांच रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo S5, Vivo S5 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.