Vivo S5 हुआ लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरों से है लैस

Vivo S5 Launched: डायमंड-आकार के कैमरा मॉड्यूल वाला वीवो एस5 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 11:53 IST

Vivo S5 Launched: होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरों से लैस वीवो एस5 हुआ लॉन्च

Vivo S5 Launched: डायमंड-आकार के कैमरा मॉड्यूल वाला वीवो एस5 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया Vivo फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। Vivo S5 को 3डी कर्व्ड बैक डिज़ाइन के साथ उतारा गया है जो ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए वीवो एस5 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इसे लेकर दावा किया गया है कि यह केवल 0.38 सेकेंड में ही फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेता है। इसके अलावा Vivo S5 में मल्टी-टर्बो टेक्नोलॉजी दी गई है जो स्मार्टफोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को एन्हांस करने का काम करेगी।
 

Vivo S5 price

वीवो एस5 के कीमत की बात करें तो इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,698 चीनी युआन (लगभग 27,700 रुपये) है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,998 चीनी युआन (लगभग 30,700 रुपये) है। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, आइसलैंडिक ब्लू, फैंटम ब्लू और स्टार ब्लैक। चीनी मार्केट में वीवो एस5 की बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, भारत में Vivo S5 की उपलब्धता और कीमत के बारे में पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

Vivo S5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस5 स्मार्टफोन Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Vivo S5 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे गए हैं, एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 22.5 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। वीवो एस5 की लंबाई-चौड़ाई 157.90x73.92x8.64 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
 

Vivo S5 Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो एस5 में डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल है। फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे मिलेंगे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.79, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ। साथ में 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेंगे और अपर्चर एफ/2.48 वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.45 है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo S5, Vivo S5 price, Vivo S5 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.