Vivo S20 सीरीज से उठा पर्दा, BOE Q10 OLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी के साथ 28 नवंबर को होगी लॉन्च!

Vivo S20 में 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S20 Pro में MediaTek Dimensity 9300+ SoC देखने को मिलेगा।
  • फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
  • Vivo S20 में 6500mAh की बैटरी होगी।

Vivo S20 सीरीज में BOE Q10 OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Vivo S20 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने अधिकारिक रूप से रिवील कर दिया है। स्मार्टफोन ब्रैंड इसके लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। टीजर के माध्यम से फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन में आकर्षक एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंस ने भी फोन के फिनिक्स फैदर टेक्स्चर के बारे में बताया है। इसके अलावा सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो गए हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग सीरीज के बारे में सभी खास बातें। 

Vivo S20 सीरीज से स्मार्टफोन मेकर ब्रैंड ने पर्दा उठा दिया है। अधिकारिक रूप से फोन का पोस्टर सामने आ गया है। सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo S20 और Vivo S20 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने प्री-बुकिंग टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन के फोटो शेयर किए हैं। कंपनी के अनुसार इसमें एडवांस्ड फोटोलिथोग्राफी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। सीरीज के खास स्पेसिफिकेशंस की भी चर्चा है। 

Advertisement
Vivo S20 सीरीज में कंपनी ने BOE Q10 OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। सीरीज के हाईएंड मॉडल Vivo S20 Pro में MediaTek Dimensity 9300+ SoC देखने को मिलेगा। फोन के रियर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। मेन कैमरा की बात करें तो यह 50MP का होगा जिसके साथ में दो और लेंस होंगे। फोन में फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मौजूद होगा। औरा लाइट फीचर भी इसमें मिलने वाला है। 

Vivo S20 में 6500mAh की बैटरी होगी। फोन का वजन 180 ग्राम के लगभग हो सकता है। सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ आने वाला है। सीरीज के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय कहा जा सकता है। हालिया लीक्स के अनुसार सीरीज 28 नवंबर को रिलीज की जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.