Vivo S17e फोन 4600mAh बैटरी, 12GB रैम, Dimensity 7200 चिप के साथ लॉन्च से पहले यहां आया नजर!

प्रोसेसर की बात करें तो वीवो एस17 ई में MediaTek Dimensity 7200 देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कर्व्ड स्क्रीन दी जा सकती है
  • इसमें रियर में 64MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है
  • डिवाइस 4,600mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बताया गया है

वीवो एस17 ई में MediaTek Dimensity 7200 देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: ITHome

Vivo चीन में अपनी अपकमिंग Vivo S17 स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च कर सकती है। सीरीज में Vivo S17, Vivo S17 e के लॉन्च होने की बात सामने आई है। Vivo S17 e को बेंचमार्क साइट्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है। अब रोचक तरीके से यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च से पहले ही स्पॉट किया गया है। अपडेट में कहा गया  है कि कंपनी ने गलती से इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Vivo S17 e कंपनी की अगली स्मार्टफोन सीरीज Vivo S17 का एक मॉडल है जिसे ऑफिशिअल वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यहां पर इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइस डिटेल्स भी पता चल रहे हैं। ITHome के अनुसार, चीन में जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर स्पॉट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इसे गलती से वहां लिस्ट कर दिया था, जिसे अब हटा भी दिया है। लेकिन इस दौरान फोन के स्पेसिफिकेशन देख लिए गए और टिप्स्टर ने इनका खुलासा भी किया है। 

Vivo S17 e के स्पेसिफिकेशन के बारे में टिप्स्टर ने कथित तौर पर खुलासा किया है कि फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। इसमें कर्व्ड स्क्रीन दी जा सकती है जिसमें सेंटर में एक पंचहोल कटआउट होगा, और यहां सेल्फी कैमरा भी फिट होगा। फोन के कैमरा स्पेक्स की जानकारी देते हुए कहा गया है कि इसमें रियर में 64MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी होगा। 

प्रोसेसर की बात करें तो वीवो एस17 ई में MediaTek Dimensity 7200 देखने को मिल सकता है। फोन 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आने की बात कही गई है। डिवाइस 4,600mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बताया गया है। इसकी कीमत भी यहां बता दी गई है। चीन में इसका शुरुआती प्राइस RMB 2,499 (लगभग 29 हजार रुपये) बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.